राजधानी में दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कलेक्टर सिंह ने आमानाका में बस डिपो का किया निरीक्षण
![](https://ekhulasa.com/wp-content/uploads/2024/06/collactor.jpg)
रायपुर
रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैट्री से चलेंगी। पंडरी और आमानाका में बस ठहरने के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है, जहां बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी। राजधानी की जनता को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है।
इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। बता दें कि डिपो को काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया। इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को शहर के भीतर किसी भी स्थान में जाने के लिए आसानी से सिटी बसें मिल जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
You Might Also Like
राज्यपाल ने कारगिल विजय-शौर्य दिवस पर कारगिल युद्ध के शहीदो को किया नमन
रायपुर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल...
विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है। राज्य...
जन समस्या निवारण शिविर के द्वितीय चरण में जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रोपे फलदार एवं छायादार पौधे
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया...
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत: मुख्यमंत्री साय
रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित...