योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज किया, मिला स्वास्थ्य लाभ

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज कर दिया है। अब पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। वह एम्स में दो दिन से भर्ती थीं। सीएम योगी की मां का ब्लड प्रेशर अचानक सामान्य से ज्यादा हो गया था।
सावित्री देवी (80) यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में रहती हैं। वह कुछ दिनों से ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान थीं। उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से काफी अधिक था। उनको तुरंत एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी पूरी जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट सामान्य ही आई है। अब उनको दो दिनों तक भर्ती करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
उनकी हालत को सामान्य देखकर दी छुट्टी
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने जानकारी दी कि सावित्री देवी का ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था, लेकिन अब हालत सामान्य हो चुकी है। उनकी हालातों को देखकर गुरुवार की दोपहर उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
You Might Also Like
धान और मक्का पर अब मिलेगा ₹98,400 तक बीमा! आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई
कन्नौज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 की फसलों के लिए बीमा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।...
भारी बारिश में मकान ढहने से महिला की मौत, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण ढहे मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला...
लोकार्पण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला जनता के उत्साह ने रोका, पैदल चलकर स्वीकार किया अभिवादन
गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला उस समय रुक गया। जब असुरन...
उत्तर प्रदेश में हर्बल क्रांति की पहल, आनंदी बेन पटेल ने किसानों से जुड़ने का किया आह्वान
गोरखपुर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को किसानों से 'एक गांव-एक औषधीय पौधा' अभियान की शुरुआत करने...