आप्रेशन सिंदूर को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग हुई तेज

लुधियाना
पाकिस्तान के खिलाफ किए गए आप्रेशन सिंदूर को लेकर भाजपा और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग दिन ब दिन तेज होती जा रही है जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पी.एम. मोदी पर तंज कसा है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेंद्र।
इस लड़ाई की शुरुआत भाजपा द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए आप्रेशन सिंदूर की सफलता को चुनावी मुद्दा बनाने के साथ ही हर घर सिंदूर मुहिम शुरू करने की घोषणा से हुई है जिस पर सी.एम. मान ने पिछले दिनों वन नेशन वन हसबैंड की टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर भाजपा के नेताओं द्वारा काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है।
इसके जवाब में सी.एम. मान ने कहा है कि वह सेनाओं का बहुत सम्मान करते हैं और पंजाब ने हमेशा बार्डर पर लडाई लड़ी है, लेकिन फौज के नाम पर राजनीति नही होनी चाहिए। जहां तक सिंदूर का सवाल है, यह सिर्फ पति ही पत्नी की मांग में लगा सकता है। अगर किसी को भाजपा वालों से सिंदूर लगवाना है तो उसकी मर्जी। जबकि पी.एम. मोदी के लिए तो यही कहा जा सकता है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेंद्र।
जाखड़, बिट्टू व कैप्टन को बताया भाजपा में कांग्रेस का विंग
सी.एम. मान ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय बिट्टू व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में कांग्रेस के विंग के रूप में काम कर रहे हैं क्योंकि जब यह नेता कांग्रेस में थे तो भाजपा के खिलाफ बोल रहे थे और अब भाजपा में जाकर पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साध ली है। सी.एम. मान ने कहा कि उक्त तीनों नेताओं को केंद्र की मोदी सरकार के पास पंजाब के आर.डी.एफ. का कई हजार करोड़ रिलीज करने के लिए सिफारिश करनी चाहिए।
You Might Also Like
UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान! भारत के लिए बढ़ा कूटनीतिक खतरा?
इस्लामाबाद भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार से जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की...
मोदी सरकार की बड़ी घोषणाएं: 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां, नई खेल नीति समेत 3 अहम फैसलों पर मुहर
नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार...
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन झमाझम बारिश तय! बिहार से दिल्ली तक अलर्ट जारी
नई दिल्ली मानसून ने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर...
पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – ‘जनता की यही है इच्छा’
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने...