All Type Of Newsप्रशासनिकमध्य प्रदेशराज्यसियासत

जनसंपर्क के साथ पीएचई मंत्री बने राजेंद्र शुक्ला

शिवराज ने बांटा मंत्रियों को विभाग

58Views

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजेंद्र शुक्ला को जनसंपर्क जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौपा है। अभी तक मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग को देख रहे थे।

 

मंत्रिपरिषद में तीन मंत्रियों को शामिल करने के चौथे दिन विभागों का आवंटन कर दिया। बुधवार रात जारी इस सूची में राजेंद्र शुक्ला को दूसरी बार जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा है। इसके पहले 2013 में मुख्यमंत्री अपना भरोसा जता चुके हैं। इस बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी है। इसके साथ ही गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण दिया गया है। वहीं कुटीर एवं ग्रामोद्योग का स्वतंत्र प्रभार सौंपते हुए राहुल लोधी को वन राज्यमंत्री बनाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 34  हो गई है। इनमें 8 राज्य मंत्री है।

नीचे देखिये किसको क्या जिम्मेदारी मिली….

admin
the authoradmin