झांसी में राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा, सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे

झांसी
उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे। हम शहीदों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज योजना कांग्रेस की सरकार लेकर आई थी, हमारी सरकार बनने पर हम इसके तहत और अधिक अच्छी क्वालिटी का राशन देंगे। गरीबों, किसानों, कमजोर लोगों की सरकार बननी चाहिए। हमारी सरकार आई तो इनसे अच्छा और ज्यादा अनाज बांटेंगे। सरकार बनने के 30 दिन के अंदर किसानों को बीमा का पैसा दिलाएंगे। आंगनबाड़ी महिलाओं की आय दोगुनी हो जाएगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों का चुनाव हो चुका है। हर चरण में भाजपा नीचे जाती जा रही है। किसानों की आय का सारा पैसा भाजपा की जेब में जा रहा है। इस सरकार में सबकुछ महंगा हो गया है। हर बार जब परीक्षा हुई, पेपर लीक कर दिया गया है। वैक्सीन का सच तो आप जानते ही होंगे। आज भाजपा की सरकार में लूट हो रही है। इनका हर वादा झूठा निकला।
You Might Also Like
सेना प्रमुख को अगले तीन वर्षों तक प्रादेशिक सेना को सहयोग के लिए जुटाने का अधिकार दिया: केंद्र सरकार
नई दिल्ली भारत सरकार देश की सुरक्षा और पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए कई बड़े फैसले ले रही...
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, समर्थन के लिए जताया आभार
रांची/नई दिल्ली द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर रूस में आयोजित समारोह में भारत की ओर से...
पाकिस्तान द्वारा F-16 विमानों की तैनाती की जगह बदली, भारत की सैन्य कार्रवाई से खलबली
इस्लामाबाद भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की हवाइसेना...
भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे बने माहौल के बीच प्रदेश में हाई अलर्ट पर है, दादरी में हेल्थ विभाग ने किए प्रबंध
चरखी दादरी भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे बने माहौल के बीच प्रदेश में हाई अलर्ट पर है। किसी भी आपात...