छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण की, लालू को बड़ा झटका

पटना
छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता व जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इनके आने से सारण प्रमंडल में जदयू को मजबूती मिलेगी। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा भी इस मौके पर मौजूद थे। विजय चौधरी ने इस मौके पर कहा कि सारण, सिवान, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। जदयू में इनके आने से उन इलाकों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि सारण संसदीय सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं।
'बिहार में 40 सीटों पर होगी एनडीए की जीत'
रणधीर सिंह के पिता प्रभुनाथ सिंह समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत दर्ज होगी।
'राजद ने रणधीर सिंह के साथ छल किया'
जदयू विधान पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लालू परिवार सिर्फ ठगने का काम करता है। उन्हें सिर्फ अपने परिवार के लोगों की चिंता है। रणधीर सिंह के साथ राजद ने छल किया है। उन्होंने यह दावा किया कि सारण प्रमंडल के चार लोकसभा सीटों पर एनडीए बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा। मिलन समारोह में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी. महेश्वर प्रसाद सिंह, पजदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ राजू, वासुदेव कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, विशाल सिंह राठौर व सुधीर सिंह सहित पार्टी के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
You Might Also Like
अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर शिकंजा, पूर्व मंत्री के घर छापा, बेटा हिरासत में
मोहाली पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के एक और नेता पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक
पटना भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना...
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कार्यभार संभालते ही विपक्षी कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया
मुंबई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कार्यभार संभालते ही विपक्षी कांग्रेस को...
प्रदेश अध्यक्ष की रेस में रहे नरोत्तम मिश्रा को एक बार फिर से मन मसोस कर रहना पड़ा
भोपाल एमपी में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हेमंत खंडेलवाल के नाम की घोषणा हो गई...