उत्तर प्रदेश

अमेठी में दिलचस्प हुआ चुनाव: प्रियंका और स्मृति ईरानी के बीच वाद-विवाद, स्मृति ने दी खुली चुनौती

13Views

अमेठी

अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका को बहस करने की खुली चुनौती दी है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह मोदी से बहस कर सकते हैं लेकिन मोदी उनसे बहस नहीं करेंगे। अब इस पर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस खुद मुद्दों से भाग रही है।

सांसद स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बयान पर जवाब देते चुनौती दी और कहा कि मेरी आज इन सबको चुनौती है..आप अपना चैनल पिक करिए, एंकर चुनिए..मुद्दा चुनिए..स्थल चुनिए.. तारीख चुनिए..दोनों भाई बहन एक तरफ और भाजपा के एक प्रवक्ता एक तरफ़..दूध का दूध, पानी का पानी वहीं हो जाएगा किसमें कितना दम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद मुद्दों से भाग रही है। अगर मुद्दों पर बात करने का दम है तो फिर कहती हूं चैनल बताएं, रिपोर्टर बताएं..स्थल बताएं..तारीख बताएं.. मुद्दा बताएं. हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी जी हैं, वही काफी हैं। दोनों भाई-बहन एक तरफ और त्रिवेदी जी एक तरफ, सब पता चल जाएगा।

राहुल ने कहा था कि मोदी बहस नहीं करेंगे
राहुल गांधी शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में थे। संविधान रक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में राहुल से सवाल पूछा गया कि क्या वह खुले मंच पर मोदी से बहस कर सकते हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह पीएम से बहस कर सकते हैं लेकिन वह पीएम को जानते हैं। पीएम उनके साथ बहस नहीं करेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के साथ बहस करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी तैयार हैं।

admin
the authoradmin