लोकसभा चुनावों के चलते जहां राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी, अब शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ से नहीं लड़ेंगे
![](https://ekhulasa.com/wp-content/uploads/2024/05/akalidal-750x460.jpg)
पंजाब
लोकसभा चुनावों के चलते जहां राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है वहीं एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली दल ने एक बड़ा ऐलान किया है। अकाली दल ने चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि वह लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ से 3 बार पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हरदीप सिंह बुटरेला को पार्टी में शामिल किया था। बता दें कि हरदीप सिंह बुटरेला ने अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ से दिया गया टिकट लौटा कर पार्टी छोड़ दी थी।
You Might Also Like
आम बजट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा
नई दिल्ली आम बजट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस...
कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी से बनाई दूरी, फिर भी अड़े चन्नी; फिर किया अमृतपाल का समर्थन
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा था कि पंजाब के एक सांसद पर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों के नाम बदले, प्रियंका गांधी ने किया शहंशाह वाला तंज
नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों - 'दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का नाम...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा-आरएसएस पर भारत की शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया लगाया
नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को साल 2024-25 का बजट पेश किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...