सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया, कहा-सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि कमाने के लिए है : बाबूलाल मरांडी

रांची
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में वर्तमान सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का विमोचन कर मोर्चा खोला।
विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर चम्पई सोरेन ने शपथ लिया। उस दौरान विधानसभा में उन्होंने कहा था वे हेमंत सोरेन पार्टी 2 है। सीपी सिंह ने कहा कि यह अब सच होने लगा है जिस तरह से भ्रष्टाचार उजागर होने लगे है। राज्य सरकार के एक मंत्री ओएसडी और उनके नौकर के घर नोटों का पहाड़ मिला। इन्हीं सभी चीजों को लेकर आरोप पत्र तैयार किया गया ताकि राज्य की जनता जान सके कि इंडी गठबंधन में किस तरह से जनता को ठगने और लूटने का काम किया जा रहा है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक गन का लाइसेंस लेने में पैसे का लेन- देन हुआ। उसे अधिकारी के खिलाफ समय पर कार्रवाई होती तो भ्रष्टाचार नहीं होता। ईडी ने सैकड़ों बार भ्रष्टाचार को लेकर पत्र लिखा। एक पत्र तो नोट के बंडल में भी मिला है। सरकार के संरक्षण में ये भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि कमाने लिए है। कांग्रेस, झामुमो झारखंड के विरोधी और विकास के विरोधी है। आज गावं में बिज़ली और सड़क देखने को मिलती है ये भाजपा की सरकार में हुई है।
You Might Also Like
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला, कहा- देश में अभी भी ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे
बेगूसराय केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर...
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया, जारी हुआ येलो अलर्ट
नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल...
कांग्रेस थरूर को शहीद बनने का मौका नहीं देना चाहती, बनाई खास रणनीति
नई दिल्ली कांग्रेस लोकसभा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है। पार्टी...
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत आएंगे, रामलला के करेंगे दर्शन
अयोध्या दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत आएंगे।...