बिहार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव ने कहा कि 3 चरणों के चुनाव ने बता दिया कि परिणाम क्या होगा

12Views

रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि तीसरा चरण भी खत्म हो गया है और तीसरा चरण के मिजाज ने बता दिया कि इस बार का चुनाव परिणाम क्या होगा। इसलिए प्रधानमंत्री घबरा गए है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चाईबासा और गुमला के बसिया के जनसभा में देखने को मिल गया। भाजपा एक ओर हिंदू मुस्लिम करने में जुटी है। हज यात्रा को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शॉर्ट नोटिस दिया गया। ऐसी क्या मजबूरी आ गई। चुनाव आयोग के संज्ञान में सब कुछ हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने कहा था हमें धर्म भी देखना है पर्व भी है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 13 तारीख को पहला चरण में झारखंड में चुनाव शुरू हो जाएगा। वही बाबूलाल मरांडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरना धर्म कोड पर क्यों नहीं बोल रहे है। सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड के 4 चरण तय करेगा। झारखंड के 14 में से एक भी सीट भाजपा के जीतने नहीं देंगे।

 

admin
the authoradmin