उज्जैन
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार और परिवार के साथ शनिवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने तड़के चार बजे सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। मौनी राय ने परिवार के साथ करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठ कर भगवान महाकाल की भस्म आरती का दर्शन किए। इस दौरान मौनी राय महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई।
आरती के बाद मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। पूजन के बाद मौनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं काफी समय से महाकाल मंदिर में दर्शन की इच्छा रख रही थी। आज भगवान महाकाल की भस्म आरती देखकर मैं अभिभूत हूं। यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत अलौकिक और अद्भुत रहा।"
भी नहीं सोचा था इतने अच्छे से होंगे दर्शन
बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती देखने के बाद मौनी रॉय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, आज मैं धन्य हो गई। काफी समय से यह मन था कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊं और यहां पूजन करूं। आज मैंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के साथ ही जो आरती देखी है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बाबा महाकाल की भस्म आरती मुझे इस तरह से देखने का मौका मिलेगा।
जानिए कौन हैं मौनी रॉय
मौनी रॉय एक अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में काम करती हैं। वे देश में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। रॉय को सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज "नागिन" (2015-2016) और इसके सीक्वल "नागिन 2" (2016-2017) में आकार बदलने वाली नागिन की भूमिका के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें एक आईफा पुरस्कार और दो आईटीए पुरस्कार शामिल हैं, साथ ही दो फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन भी शामिल हैं। मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में टेलीविजन शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" से की थी। इसके बाद उन्होंने "देवों के देव…महादेव" में सती और "जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क" में मीरा का किरदार निभाया।
2011 में इस फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी करियर
रॉय ने पंजाबी रोमांटिक फिल्म "हीरो हिटलर इन लव" (2011) से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू 2018 की पीरियड स्पोर्ट्स फिल्म 'गोल्ड' से किया, जिसमें उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। 2022 में, रॉय को फंतासी फिल्म "ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा" के लिए प्रशंसा मिली, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आईफा अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन दिलाया।
You Might Also Like
मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, भोलेनाथ को दिया बेटे की शादी का निमंत्रण
उज्जैन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार संग महाकालेश्वर मंदिर...
जल और जमीन को बचाने के लिए देशभर में वाटर शेड यात्रा निकलेगी
नई दिल्ली/ भोपाल केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
उमा भारती ने कहा- मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले की जांच के चलते यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है
भोपाल मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को...
मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी, कहा- हमारी सरकार हमेशा संवाद में करती है विश्वास
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...