नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी का मामला थमता नहीं दिख रहा है। अब एक तस्वीर सामने आने के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। भाजपा की ओर से वायरल की जा रही तस्वीर में केजरीवाल के साथ उनके पीए बिभव कुमार दिख रहे हैं, जिन पर खुद आम आदमी पार्टी ने मालीवाल से अभद्रता और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए सख्त ऐक्शन का ऐलान किया था। भाजपा नेताओं ने इस तस्वीर के साथ अरविंद केजरीवाल की नए सिरे से घेराबंदी शुरू कर दी है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार रात लखनऊ पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह भी थे। भाजपा नेताओं ने एक तस्वीर जारी कि जिसमें केजरीवाल के पीछे बिभव कुमार भी दिख रहे हैं। अब इसको लेकर भाजपा बेहद आक्रामक है। पार्टी पूछ रही है कि जिस शख्स पर एक महिला सांसद से बदसलूकी का गंभीर आरोप है और जिसके खिलाफ ऐक्शन लेने की बात कही गई थी वह अब तक सीएम के साथ कैसे घूम रहा है?
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना, दुर्घटना नहीं साजिश है। जिस बिभव पर, जो केजरीवाल के पीए बताए जाते हैं, संजय सिंह ने खुद स्वीकार किया कि हां मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ अभद्रता की गई। हम संज्ञान लेंगे, केजरीवाल बिभव से नाराज हैं। कल रात की यह तस्वीर देखिए लखनऊ एयरपोर्ट पर संजय सिंह भी हैं, केजरीवाल भी हैं और विभव भी। मतलब वही झूठ, मक्कारी और धोखा जो आम आदमी पार्टी के चरित्र में है, एक बार फिर दिखाई दे गया। दो दिन पहले संजय सिंह कह रहे हैं कि इस घटना में विभव का हाथ है, अरविंद केजरीवाल संज्ञान लेंगे, लेकिन केजरीवाल उसे बांहों में लेकर लखनऊ गए। समझ लीजिए आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है।'
खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ बदसलूकी की गई थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस को कॉल करके सूचना दी थी। बाद में सिविल लाइंस थाने भी पहुंचीं। लेकिन लिखित शिकायत दिए बिना लौट गईं। करीब 30 घंटे बाद संजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर स्वीकार किया कि बिभव कुमार ने उनके साथ अभद्रता की है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
You Might Also Like
मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर का कांड, नाबालिग संग किया सेक्स; ऐसे खुला राज
मुंबई देश के शीर्ष पांच स्कूलों में से एक माने जाने वाले मुंबई एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षक को नाबालिग...
National Herald case : सोनिया-राहुल गांधी पर ED का बड़ा आरोप, 90 करोड़ कर्ज से 2000 करोड़ का खेल…
एजेएल पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करता था। राजू ने कहा कि यंग इंडियन...
‘डबल इंजन फेलियर’ बना एअर इंडिया हादसे का कारण ? जांच में सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
अहमदाबाद 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हुई एयर इंडिया की लंदन...
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: भर्तियों में पहली बार लागू हुआ SC-ST आरक्षण
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक पदों की भर्ती में पहली बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए...