मुंबई
ये बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस है जो अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं। साथ ही इनके पति भी विवादों का हिस्सा बने रहते हैं। ये आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। हम बात कर रहे हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की। ये वो अभिनेत्री हैं जिन्हें करियर के शुरूआत में काफी बेइज्जत होना पड़ा है, फिर इन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सभी का मुंह बंद कर दिया था। पल्लवी जोशी का जन्म 4 अप्रैल 1969 को मुंबई में हुआ था।
एक्ट्रेस ने बचपन से ही फिल्म इंड्स्ट्री में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक समय था जब डायरेक्टर ने कहा था, तुम अच्छी एक्ट्रेस नहीं हो तुम्हें एक्टिंग करनी नहीं आती। मैंने जो सीन दिया वो एकदम घटिया है। पहले ये सब मुझे मजाक लगा, फिर बाद में लगा कि उन्होंने मुझे बेइज्जत किया है। मेरे डायरेक्टर को मुझसे काफी परेशानी थी। उन्हें मेरा मेकअप, हेयर, स्टाइल कुछ पसंद नहीं था। वो सेट पर मुझे हमेशा कोसा और जलील किया करते थे। इसके बाद मैं सेट पर ही रोने लगती थी। उस समय मुझे लगने लगा था कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है ये सब मैं नहीं कर पाउंगी।
पल्लवी जोशी को जब डायरेक्टर ने सरेआम बेइज्जत किया इसके 3 साल बाद उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्हें 1994 में आई फिल्म छोकरी के लिए ये अवॉर्ड मिला था। फिर 2022 में उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ से बॉलीवुड में कमबैक किया। जो उनके पति विवेक अग्निहोत्री ने बनाई थी।
You Might Also Like
माता-पिता बनने से पहले रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन
मुंबई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात 'रामलीला' के सेट पर हुई...
हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ अरबपतियों की श्रेणी में हुयीं शामिल
वाशिंगटन हॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ आधिकारिक तौर पर सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक की श्रेणी...
सचिन-जिगर ने स्त्री 2 हिट्स के साथ ऑरमैक्स मीडिया के टॉप 5 में अपना दबदबा बनाया
मुंबई, बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 हिट्स के साथ ऑरमैक्स मीडिया के टॉप 5...
करीना ने करिश्मा को अपना आइकन,मां और सबसे अच्छी दोस्त बताया
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को अपना आइकन,मां और सबसे अच्छी दोस्त...