जनसंपर्क के साथ पीएचई मंत्री बने राजेंद्र शुक्ला
शिवराज ने बांटा मंत्रियों को विभाग

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजेंद्र शुक्ला को जनसंपर्क जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौपा है। अभी तक मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग को देख रहे थे।
मंत्रिपरिषद में तीन मंत्रियों को शामिल करने के चौथे दिन विभागों का आवंटन कर दिया। बुधवार रात जारी इस सूची में राजेंद्र शुक्ला को दूसरी बार जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा है। इसके पहले 2013 में मुख्यमंत्री अपना भरोसा जता चुके हैं। इस बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी है। इसके साथ ही गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण दिया गया है। वहीं कुटीर एवं ग्रामोद्योग का स्वतंत्र प्रभार सौंपते हुए राहुल लोधी को वन राज्यमंत्री बनाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। इनमें 8 राज्य मंत्री है।
नीचे देखिये किसको क्या जिम्मेदारी मिली….
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...