बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, रविवार को दोनों खेत गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से उनका पता नहीं चला। सोमवार खेत में सुबह लाश मिली है।
जानकारी के मुताबिक, गातापार गांव निवासी नंदकुमार निषाद (46) और भोला वर्मा (40) बारिश होने पर पेड़ पर नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव का पंचमाना कर पोस्टमॉर्टम के लिए CHC पलारी भेजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह दोनों किसान धान बोने से पहले खेत देखने गए थे, जहां पर अचानक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने लगी। वहीं, बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
सुबह खेत में मिली दोनों की लाश
जब देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन ढूंढने निकले। लेकिन रात होने से खेत के अंदर नहीं जा पाए। दूर से ही आवाज लगाकर पता लगाने की कोशिश की। जब कहीं से कोई जवाब नहीं मिला तो वापस परिवार के लोग घर लौट गए। सुबह वापस खेत जाकर देखा, तो पेड़ के नीचे दोंनों की लाश पड़ी थी।
You Might Also Like
UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान! भारत के लिए बढ़ा कूटनीतिक खतरा?
इस्लामाबाद भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार से जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की...
मोदी सरकार की बड़ी घोषणाएं: 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां, नई खेल नीति समेत 3 अहम फैसलों पर मुहर
नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार...
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन झमाझम बारिश तय! बिहार से दिल्ली तक अलर्ट जारी
नई दिल्ली मानसून ने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर...
पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – ‘जनता की यही है इच्छा’
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने...