नई दिल्ली
इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने मीडिया कंपनी जी ग्रुप (Zee Group) के दफ्तरों पर रेड की है। विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक कंपनी के खिलाफ कर चोरी की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने भी उसके ठिकानों पर आईटी रेड की पुष्टि की है।
कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ सवालों के साथ हमारे दफ्तर पहुंचे थे। हमारे अधिकारी उन्हें सभी संबंधित जानकारी दे रहे हैं और उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि क्या छापेमारी की कार्रवाई मुंबई में ही हो रही है या कहीं और भी चल रही है।
कहां-कहां चल रही छापेमारी
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई और दिल्ली में जी के दफ्तरों में छापेमारी चल रही है। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा राज्य सभा के सदस्य हैं। ग्रुप पिछले एक साल से कैश फ्लो की समस्या से जूझ रहा है और कर्जदारों का पैसा लौटाने के लिए नॉन-कोर बिजनेस को बेच रहा है।
You Might Also Like
अमेरिकी टैरिफ का असर: गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 308.47...
लोन फ्रॉड मामले में घिरे अनिल अंबानी, ED ने शुरू की पूछताछ
मुंबई रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस...
110 अरब डॉलर का धमाका! भारत बनेगा नई आर्थिक ताकत, अमेरिका-चीन को टक्कर
नई दिल्ली भारत में सेमीकंडक्टर का उपयोग बड़े स्तर पर होता है और अब भारत कंजम्प्शन के अलावा, मैन्युफैक्चरिंग भी...
AI से खतरे की घंटी! अगल 5 साल में 80% नौकरियां होंगी खत्म – बड़ी हस्ती का दावा
नई दिल्ली दशकों पहले कंप्यूटर के आने पर जैसी हलचल मची थी, वैसी ही स्थिति अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर...