पटना
राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह दीघा-दानापुर से लेकर गांधी मैदान तक जाने वाले अशोक राजपथ को घंटों जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे दीघा-रूपसपुर नहर सड़क पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी रामजीचक, दीघा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हादसे के लिए सड़क पर सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
मौके पर दीघा थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन पिकअप वैन और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...