रांची
झारखंड विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9, 10 एवं 11 अगस्त को आयोजित होने वाले 'आदिवासी महोत्सव 2025' को लेकर तैयारियां अंतिम चरम पर है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इस बार विश्व आदिवासी दिवस सादे समारोह के साथ मनाया जाएगा।
बता दें कि 9 से 11 अगस्त तक राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। महोत्सव में झारखंड सहित देशभर के 11 राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। महोत्सव में जिन राज्यों की सांस्कृतिक मंडलियां भाग लेंगी, उनमें त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार बिहार के जनजातीय नृत्य समूह को पहली बार इस आयोजन में शामिल किया गया है। इसके अलावा, 15, 16 और 17 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल और व्यापक कार्यक्रमों के साथ विश्व आदिवासी दिवस का पुनः आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते काफी दिनों से शिबू सोरेन सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। वहीं, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव भी अस्वस्थ हैं और रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं। स्थानीय नागरिक और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को सादे ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है।
You Might Also Like
करंट से कांपी पिकअप वैन: भीषण हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल
पटना भागलपुर में भीषण हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई। वहीं चार कांवरियों की हालत गंभीर है। घटना...
दलितों-आदिवासियों की आवाज थे शिबू सोरेन– लालू यादव ने दी श्रद्धांजलि
पटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन...
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सीएम नीतीश शोकाकुल, बोले- समाज और राजनीति को भारी क्षति
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना...
भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जाम से जनजीवन प्रभावित
रोहतास रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी मठिया के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर...