श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में और कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
जम्मू- कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने और 11-16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पहलगाम में पिछली रात शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि गुलमर्ग में रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
You Might Also Like
AWACS सिस्टम होता क्या है, जिसे भारत ने तबाह कर दिया, पाकिस्तान कैसे करता है इसे इस्तेमाल
नईदिल्ली भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देते हुए जबरदस्त कार्रवाई की है। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान...
भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सख्ती, स्कूल-कॉलेज बंद
गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब) भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सख्ती कर दी गई है।...
भारत-पाकिस्तान में भारी तनाव, जानें- जंग के माहौल में क्या करें, क्या न करें
नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के तमाम सीमावर्ती राज्य में मिसाइल और ड्रोन से हवाई...
भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी को दी जानकारी
नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों...