नईदिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी। हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई।
अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
You Might Also Like
डानी समूह की ओर से यात्रियों को दिया गया बड़ा तोहफा, एयरपोर्ट लाउंज एरिया में अब यात्रियों की डायरेक्ट एंट्री
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की लाउंज में डायरेक्ट एंट्री होगी। अडानी समूह की ओर से यात्रियों को यह...
पीएम किसान की अगली किस्त का काउंटडाउन शुरू, अगर नहीं संभले तो उड़ जाएंगे पैसे
नई दिल्ली पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं अभी तक किस्त जारी नहीं हुई है। सरकार ने अभी इसकी कोई...
जब जहाज़ 40 साल पुराने उड़ रहे, तो पुरानी गाड़ियों पर तेल बंद क्यों? उठा बड़ा सवाल
नई दिल्ली दिल्ली में 10 साल डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को बैन किए जाने को लेकर घमासान...
दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर भारत का दो टूक: फैसला चीन नहीं, तिब्बती करेंगे
नई दिल्ली भारत ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए...