मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच फिर हुई गोलीबारी; सर्च ऑपरेशन शुरू

इंफाल,
मणिपुर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी इंफाल में गुरुवार सुबह फिर से गोलीबारी हुई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना सुबह पांच बजे करीब इंफाल पश्चिम जिले के उत्तरी बोलजंग इलाके में हुआ है।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
सूत्रों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के जवानों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बीती शाम भी हुई थी गोलीबारी
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम भी इंफाल पूर्वी जिले में उरंगपत के पास ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हरोथेल की ओर गोलीबारी की भी खबरें आईं। सूत्रों ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया।
दिल्ली में होगी सर्वदलीय बैठक
उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर नई दिल्ली में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में 24 जून को दोपहर तीन बजे सत्तारूढ़ और सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मैती और कुकी समुदाय के बीच हिंसा
बता दें कि मणिपुर में तीन मई से मैती समुदाय और कुकी जनजातीय लोगों के बीच लगातार हिंसा जारी है। यह विवाद मैती समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुरू हुआ है। इस जातीय हिंसा में अब तक 120 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...