कोण्डागांव
जिले की कामधेनू गौशाला बडेकनेरा, की संचालिका वेदेश्वरी शर्मा को उनके द्वारा जिले में क्लस्टर वार जैविक खेती के लिए किये जा रहे है, निरंतर प्रयासों के लिए उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग, कोण्डागांव की ओर से दिल्ली में जैविक खेती को बढावा देने वाने वाले दिल्ली की संस्था एनएनएस ने 23 जुलाई को सम्मानित किया। वेदेश्वरी ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बीते 15 वर्षाे से कामधेनु गौशाला संचालन के साथ-साथ जैविक खेती को बढावा देने हेतु उनके द्वारा जिले में 1000 कृषकों के साथ शुरू किया। जिसमें कृषकों को जैविक खेती से जोड?े एवं रासायनिक खेती छुडवाने हेतु कृषकों द्वारा जैविक खेती अपनाने हेतु इनके द्वारा किये गये अथक प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।
जिले में उद्यानिकी विभाग के सहयोग से दंडकारण्य एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी (कृषक उत्पादक संगठन) का गठन किया गया है। जिसकी डायरेक्टर वेदेश्वरी हैं। वेदेश्वरी एवं उनकी टीम के प्रयासों से 1000 कृषक जैविक खेती कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस द्वौरान उद्यानिकी विभाग के अपर संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार पाण्डे, उद्यान अधीक्षक लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव भी उपस्थित रहें।
वेदेश्वरी गांव-गांव में छोटे-छोटे महिला समूह तैयार कर उन्हें पशुओं के गोबर से जैविक खाद बनाने के साथ ही गोमूत्र से कीटनाशक बनाने की विधि भी इस गौशाला में सिखाई जा रही है। गाय के गोबर से महिलाएं खाद ही नहीं दीये से लेकर की रिंग, शोपीस सजावट के सामान भी तैयार कर रही है। इस गौशाला में 250 से अधिक पशुओं के लिए हरा चारा भी तैयार होता है।
You Might Also Like
रायपुर : स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।...
रायपुर : उपमुख्यमंत्री शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में किया सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण
रायपुर कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में 25 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज...
रायपुर : कबीरधाम के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी निःशुल्क नेत्र जांच सेवा
रायपुर कबीरधाम जिले के दूरस्थ और वनांचल इलाकों में आंखों की जांच और इलाज जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा अब लोगों...
रायपुर : जशपुर के पीएमविद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : जशपुर के पीएमविद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय के प्रयासों...