वीडी शर्मा बोले- दिग्विजय का चेहरा छुपाकर भी जनता को 2003 के पहले का प्रदेश नहीं भुला सकते कांग्रेसी
भोपाल.
कांग्रेस की गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रही जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं होने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद ना आ जाए, इसलिए कमलनाथ और उनकी टीम ने दिग्विजय सिंह का चेहरा इस पोस्टर से दूर रखा है, लेकिन प्रदेश की जनता को 2003 का मध्य प्रदेश याद है। जनता सब जानती है। कांग्रेस का यह छुपा छुपाई का खेल नहीं चल सकेगा। यह बात उन्होंने पवई में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। सरकार इनकी बनी तो वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। शिवराज सिंह चौहान सराकर की गरीब कल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने अपनी सरकार में बंद कर दी थी। इसके बाद जब फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लाड़ली बहना, सीखो कमाओ योजना के साथ ही महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।
You Might Also Like
बीयू के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में अनाधिकृत रूप से टिके छात्र होंगे बाहर
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावास में पासआउट हो चुके विद्यार्थी अपने कमरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।...
MP High Court ने कहा पश्चाताप से ग्रस्त युवा में सुधार करने की उम्मीद, मौत की सजा उम्रकैद में बदली
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने...
जब कांग्रेस खतरे में आती है तो संविधान खतरे में होने का शोर मचाती है : पीएम मोदी
चंडीगढ़ कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में...
पड़ोसी देशों में हिंदुओं के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी चिंताजनक : उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पड़ोसी देशों में हिंदुओं के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी पर चिंता...