भोपाल
भारतीय सेना के सम्मान में राजगढ़ के सारंगपुर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हजारों नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुची। जहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ।
यात्रा में सर्वधर्म समभाव आया नजर
भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सर्व समाज के लोगों से हिस्सा लिया। इसमें सामाजिक संगठन, मंडल, समितियों और वर्ग के लोगों ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। साथ ही यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यात्रा में भारत माता की झांकी, परंपरागत वेशभूषा में सजे युवाओं की टोली और बैंड खास आकर्षण का केन्द्र रहे।
पुष्प वर्षा के साथ हुआ यात्रा एवं पूर्व सैनकों का स्वागत, देशभक्ति में झूमा सारंगपुर
तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुची। मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वही यात्रा में भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक भी शामिल हुए जिन्हें देख हर तरफ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्', और 'जय हिंद' के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भारतीय सैनिकों पर भारत करता है गौरव- मंत्री श्री टेटवाल
तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने यात्रा की शुरुआत की। भारत माता की आरती से पहले मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि हमारे जवान सीमा पर खड़े होकर दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। उनका उत्साहवर्धन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। आज सारंगपुर के नागरिकों ने एकता और देशप्रेम का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह प्रेरणादायक है। भारत एक पूण्य भूमि है। जहां वीरों ने जन्म लिया। भारतीय वीर नारियों की गाथा संपूर्ण देश में विख्यात है। यह हमारा गौरव है कि इस धरती पर उन वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिनका गौरवशाली गाथा इतिहास में अमर है। आज केवल सारंगपुर ही नहीं बल्कि पूरा देश सेना के जवानों पर गौरवान्वित महसूस करता है।
यात्रा में प्रशासन और स्वयंसेवकों का रहा बेहतर समन्वय
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर प्रशासन, पुलिस विभाग, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वयं सेवकों ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना सारंगपुर
भव्य तिरंगा यात्रा के बाद मंत्री श्री टेटवाल ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आज सारंगपुर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है। यह सारंगपुर के लिए गौरव की बात है, आज यहां की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की रक्षा में लगे सैनिकों के लिए जनता के दिलों में कितना सम्मान है। आज यह यात्रा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण बन गई है।
You Might Also Like
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्क की 300वीं जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
भोपाल इंदौर ने आज आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा। मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी अब मेट्रो ट्रेन...
केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री नायडू की उपस्थिति में हुआ दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में हुए महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन...
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 29 किमी घाट और 21 बैराज निर्माण कार्य का भूमिपूजन, निखरेगा शिप्रा का रूप
उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को शिप्रा नदी के तट (अंगारेश्वर महादेव मंदिर) पर 864 करोड़ से होने बनने...
क्षेत्र का दौरा नहीं करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ करें कार्रवाई : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल विद्युत वितरण कम्पनी के एसई, ईई, एई और डीई लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत वितरण सिस्टम की समीक्षा...