वैशाली को मिली नई पहचान: 29 जुलाई को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का होगा लोकार्पण

पटना
बिहार की ऐतिहासिक धरती वैशाली अब वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनिया भर के लगभग 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और भिक्षु बिहार की इस पावन भूमि पर एकत्र होंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक संदेश में बताया कि उन्होंने स्वयं इस भव्य स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की ताकि यह निर्माण समय पर, विशिष्ट और पारंपरिक रूप से पूरा हो सके। राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से बने इस स्तूप का निर्माण 72 एकड़ में किया गया है, जो पर्यावरण अनुकूल भी है और पर्यटन के लिहाज से भी अत्यंत आकर्षक।
यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का 29 जुलाई 2025 को लोकार्पण होने जा रहा है। इस लोकार्पण समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु बिहार आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मृति स्तूप के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो इस स्थल का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा। यह वही प्रामाणिक अस्थि अवशेष है जो वैशाली के 'मड स्तूप' से प्राप्त हुआ था, जिसका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपनी यात्रा वृतांत में किया था।
वैशाली का यह नया स्तूप न केवल बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि यह बुद्ध की शिक्षाओं, लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण और सम्यक दृष्टिकोण का भी वैश्विक संदेशवाहक होगा।
नीतीश कुमार ने इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल पर्यटन, रोजगार और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देगी, बल्कि आने वाले समय में वैशाली को वैश्विक बौद्ध केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।
You Might Also Like
कानून व्यवस्था पर चुप क्यों? एनडीए छोड़िए अगर चिंता है!
पटना जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि चिराग पासवान को बिहार में बढ़ते अपराध और...
15 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के बीच होगा सम्यक संग्रहालय सह स्तूप का लोकार्पण : नीतीश
वैशाली, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सौगातों की बरसात शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह...
बिहार में वार्ड सदस्य के बेटे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; मां ने जताई साजिश की आशंका
चंपारण बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर...
पुलिस से बचने नदी में कूदा युवक, मौत के बाद इलाके में तनाव
रामगढ़ झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए...