केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को अज्ञानी बताते हुए उन्हें निशाने पर लिया

बेगूसराय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अज्ञानी बताते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उन्होंने झूठ बोलने में मास्टर बताया।
दरअसल, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए डिबेट करने की बात कही थी। उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनसे क्या डिबेट करें, जिन्हें भारत का भूगोल नहीं मालूम, जो राहुल गांधी गाय के बाछा और बाछी को नहीं पहचान सकते, जो हरी या लाल मिर्च को नहीं पहचान सकते, जो गेहूं और जौ में पहचान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की दशा और दिशा का ज्ञान नहीं है, वह क्या बहस करेंगे। उनको मैं चुनौती देता हूं कि वह भाजपा के किसी साधारण कार्यकर्ता से बहस कर लें और जीत जाएं या फिर हमसे ही बहस कर लें।
पीएम मोदी के चुनाव जीतने पर सीएम योगी को हटाने और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी बंदी हैं, जेल से अंतरिम जमानत पर छूटकर आए हैं, झूठ बोलने और शगूफा छोड़ने के मास्टर हैं। केजरीवाल भूल गए कि उन्होंने ऐसा काम किया कि अन्ना हजारे ने इन्हें छोड़ दिया। ये भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन से उपजे हैं और अब भ्रष्टाचार के आरोप में ही जेल चले गए। पीएम मोदी तब तक प्रधानमंत्री रहेंगे, जब तक देश की जनता उनसे प्रेम करती रहेगी और जनता उन्हें नहीं छोड़ने वाली है।
राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से एनडीए नेताओं को नालायक कहे जाने पर उन्होंने कहा कि तब तो लगता है, उनके सारे लोग नालायक हैं, क्यों प्रचार कर रहे हैं। यह मूर्ख वाला प्रश्न है, उनके पास नेता ही नहीं है तो कहां से नेता लाएंगे। हमारे पास दर्जनों नेता हैं, प्रधानमंत्री हैं, मुख्यमंत्री हैं तो सारे लोग प्रचार करते हैं।
You Might Also Like
UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान! भारत के लिए बढ़ा कूटनीतिक खतरा?
इस्लामाबाद भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार से जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की...
मोदी सरकार की बड़ी घोषणाएं: 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां, नई खेल नीति समेत 3 अहम फैसलों पर मुहर
नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार...
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन झमाझम बारिश तय! बिहार से दिल्ली तक अलर्ट जारी
नई दिल्ली मानसून ने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर...
पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – ‘जनता की यही है इच्छा’
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने...