आज से साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच मेजबान और वेस्टइंडीज के बीच

ओवल
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज आज यानी 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रहा है। दिन का पहला मुकाबला आयरलैंड U19 बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका U19 के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका से वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम भिड़ेगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज कल यानी 20 जनवरी से बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर करेगा। अगले 24 दिनों में खेले जाने वाले 41 वनडे मैचों के जरिए क्रिकेट जगत को भविष्य में क्या होने वाला है इसकी एक झलक मिलेगी। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के 15वें संस्करण के लिए दुनिया भर से 16 टीमें दक्षिण अफ्रीका में इकट्ठी हुई हैं, जो भविष्य के सुपरस्टारों को खोजने की उम्मीद कर रही हैं और इस प्रक्रिया में जूनियर विश्व खिताब का दावा कर रही हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम इंडिया शेड्यूल-
ग्रुप-ए
20 जनवरी, इंडिया वर्सेस बांग्लादेश (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन), दोपहर 1.30 बजे से
25 जनवरी भारत बनाम आयरलैंड (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन), दोपहर 1.30 बजे से
28 जनवरी भारत बनाम यूएसए (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन), दोपहर 1.30 बजे से
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा। फैंस इन मैचों का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट-2 पर उठा सकते हैं, वहीं ऑनलाइन अंडर-19 वर्ल्ड कप मैचों को फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड
भारत इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 फुल शेड्यूल
19 जनवरी आयरलैंड बनाम अमेरिका (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन
19 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम (वेस्टइंडीज जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
20 जनवरी बांग्लादेश बनाम भारत (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
20 जनवरी स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
20 जनवरी पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
21 जनवरी श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली
21 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम नेपाल (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
22 जनवरी बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (मैंगांग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
22 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
23 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
23 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
24 जनवरी श्रीलंका बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
24 जनवरी वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
24 जनवरी नेपाल बनाम पाकिस्तान (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
25 जनवरी भारत बनाम आयरलैंड (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
25 जनवरी जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
26 जनवरी अमेरिका बनाम बांग्लादेश (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन)
26 जनवरी इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
26 जनवरी अफगानिस्तान बनाम नेपाल (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
27 जनवरी जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
27 जनवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
27 जनवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (बफेलो पार्क, पूर्वी लंदन)
28 जनवरी भारत बनाम अमेरिका (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
28 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
30 जनवरी ए1 बनाम डी2 मंगौंग (ओवल, ब्लोमफोंटेन)
30 जनवरी सी2 बनाम बी3 (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
30 जनवरी डी1 बनाम ए3 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
31 जनवरी ए4 बनाम डी4 (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
31 जनवरी डी3 बनाम ए2 (मंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
31 जनवरी सी1 बनाम बी2 (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
31 जनवरी सी3 बनाम बी1 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
1 फरवरी बी4 बनाम सी4 (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
2 फरवरी ए1 बनाम डी3 (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
2 फरवरी बी3 बनाम सी1 (किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली)
2 फरवरी बी1 बनाम सी2 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
3 फरवरी डी1 बनाम ए2 (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
3 फरवरी डी2 बनाम ए3 (मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन)
3 फरवरी बी2 बनाम सी3 (जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम)
6 फरवरी सेमीफाइनल 1 – (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
8 फ़रवरी सेमीफाइनल 2 – (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
11 फरवरी फाइनल (विलोमूर पार्क, बेनोनी)
You Might Also Like
पेट के ऊपरी हिस्से में होता है दर्द तो यह है गंभीर बीमारी का संकेत!
नई दिल्ली आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। खासकर खराब लाइफस्टाइल...
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर एक बड़ी बात कही
नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर...
कई समस्याओं का एक ही समाधान विटामिन-ई
क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा? या फिर आपकी स्किन बेजान...
क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा मैच,5447 गेंद और 1981 रन… गणित लगाते थक गए अंपायर
डरबन क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक अजूबे रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं. कोई छक्कों का किंग है...