UIDAI ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की, रद्द होने जा रहा 10 साल से पुराना Aadhaar Card!
नई दिल्ली
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी हो गया है, क्योंकि पुराने आधार कार्ड को रद्द किया जा सकता है।
सरकार ने फ्री आधार अपडेट की समयसीमा को फिर से बढ़ाते हुए अब अंतिम तारीख 14 जून 2025 कर दी है। इससे पहले डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करने की सलाह दी जा रही है ताकि उनकी पहचान प्रमाणित और अद्यतन बनी रहे। यह सुविधा केवल ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। हालांकि, ऑफलाइन मोड के जरिए अपडेट कराने पर शुल्क देना होगा।
क्यों जरूरी है आधार कार्ड अपडेट?
आधार कार्ड, जिसे देश में पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, हर व्यक्ति की बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ा होता है। समय के साथ, पते या अन्य जानकारी में बदलाव हो सकता है, जिसे अपडेट कराना आवश्यक है। इसके अलावा, फेक आधार कार्ड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने 10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों को जानकारी अपडेट कराने की सिफारिश की है।
कैसे करें आधार कार्ड अपडेट?
आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को ऑनलाइन करना बेहद आसान है। UIDAI ने इसे सरल और सुलभ बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इसके लिए, https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन करें और अपनी जानकारी को सत्यापित कर अपडेट करें। सरकार के इस कदम से लाखों आधार कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा, खासकर वे लोग जिनकी जानकारी अब तक अपडेट नहीं हुई है। डेडलाइन खत्म होने के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि 14 जून 2025 से पहले अपनी जानकारी को अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
You Might Also Like
पंडित प्रदीप मिश्रा बोले वर्तमान समय में एकता बेहद जरूरी
सीहोर आज के समय में संगठित रहना समय की जरूरत है। इसके लिए पहल होना आवश्यक है। सीहोर में सर्व...
बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को भारत ने किया तलब, सीमा पर बाड़ का मामला
नई दिल्ली भारत सरकार ने सोमवार को बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को दोनों देशों के बीच सीमा पर...
गोपाल मंदिर में शादी का मुद्दा गरमाया, संभागायुक्त ने डिप्टी कलेक्टर सहित दो अधिकारियों को हटाया
इंदौर होलकर कालीन जिस ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों रुपये खर्च कर संवारा, उस आस्था के...
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और ब्रिज पूरा, एन एच 48 पर 210 मीटर ब्रिज को जोड़ लिया गया
अहमदाबाद गुजरात में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से पूरा हो रहा है। अब मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात...