Latest Posts

छत्तीसगढ़

नड्डा की केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में CG की दो महिलाएं,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह की भी जगह बरकरार

39Views

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है । राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी केंद्रीय टीम तैयार की है । इसमें छत्तीसगढ़ से दो नए नाम भी हैं।

पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में डॉक्टर रमन सिंह का नाम भी बरकरार है , पहले से ही डॉक्टर रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं । उनकी जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। लाता उसेंडी और सरोज पांडे को केंद्रीय पदाधिकारियों में जगह मिली है ।

सरोज पाण्डेय का बढ़ा कद

वहीं छत्तीसगढ़ की दिग्गज नेत्री सरोज पाण्डेय के पद में बदलाव करते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रिय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को पार्टी के सह कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सुधीर गुप्ता की जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष पद दिया गया है। दूसरी और सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे।

admin
the authoradmin