मप्र में भारतीय वन सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले
अब रीवा के नये डीएफओ होंगे अनुपम मिश्रा

-पीके सिंह को लोकवानिकी का जिम्मा
भोपाल। मप्र में भारतीय वन सेवा के 11 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य शासन द्वारा शुक्रवार जारी आदेश के बाद जहां 5 जिलों के डीएफओ बदल गये हैं। वहीं दूसरी ओर दो वन संरक्षक अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। जबकि प्रधानमुख्य वन संरक्षक स्तर पर भारतीय वन सेवा वर्ष 1988 बैच के अधिकारी पीके सिंह को मानव संसाधन विकास विभाग से हटाकर लोक वानिकी का जिम्मा सौंप दिया गया है।
इसके अलावा शिवपुरी में कार्यआयोजना वन संरक्षक रमेश गणावा को खंडवा वृत्त, कार्यालय प्रधान वन मुख्य संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पीएन मिश्रा को वन संरक्षक कार्य आयोजना नर्मदा पुरम, अनुपम सहाय को राजगगढ़ सामान्य वन मंडल से हटाकर शिवपुरी वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उप वनसंरक्षक रमेश राठौर को कार्यालय प्रधान वन मुख्य संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पदस्थ किया गया है। 11 अप्रैल 2023 के आदेश को संसोधित करते हुए थिरूकुराल आर को भी राजधानी में तैनात कर दिया गया है। यह तक अभी बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया में बतौर प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी मानपुर का निर्वहन कर रहे थे।
यहां के डीएफओ बदले
सरकार ने 5 जिलों के डीएफओ (डिस्ट्रिक फॉरेस्ट ऑफीसर) बदल दिये हैं। इनमें वर्ष 2018 बैच अनुपम शर्मा का नाम भी है। बुरहानपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के चलते इनका स्थांतरण भोपाल कर दिया गया। अब इनको रीवा सामान्य वन मंडल में वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यहां रहे चंद्रशेखर सिंह को उत्तर सागर वन मंडल का वनमंडलाधिकारी बनाकर भेज दिया गया है। दतिया सामान्य वन मंडल से प्रियांशी सिंह को अशोक नगर वन मंडल की जिम्मेदारी थमाई गई है। जबकि प्रभारी वन मंडलाधिकारी गुना से सर्वेश सोनवानी को वनमंडलाअधिकारी बनाकर पदस्थ कर दिया गया है।
You Might Also Like
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें ग्राम भ्रमण एवं रात्रि विश्राम : मंत्री डॉ. शाह
भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि अधिकारी शासकीय योजनाओं को संवेदनशीलता से ग्राम स्तर...
छिंदवाड़ा में साध्वी रीना रघुवंशी गिरफ्तार, राम मंदिर चंदे में 90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
छिंदवाड़ा 90 लाख की ठगी की आरोपी साध्वी रीना रघुवंशी (Sadhvi Reena Raghuvanshi) को चौरई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
नगरीय निकायों में ई-गवर्नेंस सेवाओं का होगा विस्तार
नागरिक सेवाएँ ई-नगर पालिका 2.0 एवं ऐप के माध्यम से देने का प्रयास भोपाल प्रदेश में नगरीय निकायों को कम्प्यूटरीकृत...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की...