नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक टैक्सी वाहन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे।
क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिसमें से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। हादसे के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
ये हादसा आज सुबह 8 बजे के लगभग हुआ। ओखल कांडा गांव के पास सुबह 8 बजे एक जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 लोग घायल हैं।
दुर्घटना का कारण जीप में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना बताया जा रहा है जिस कारण जीप भार सम्भाल नही पाई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों की मृत्यु हो गई व 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके है। शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
You Might Also Like
भोपाल होगा भिक्षावृत्ति मुक्त– स्वैच्छिक संस्थाओं से 15 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित
भोपाल भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की SMILE उपयोजना के तहत भोपाल जिला को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने...
तरुण चुघ का हमला – TMC नेता ने गैंगरेप को बताया मामूली, बेटियों के सम्मान से किया खिलवाड़
नई दिल्ली कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान दिया जा रहा है और यह सिलसिला थमने...
एलन मस्क की Starlink ने श्रीलंका में शुरू की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, भारत में जल्द एंट्री संभव
नई दिल्ली एलन मस्क के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक ने बुधवार को श्रीलंका में आधिकारिक तौर पर अपनी...
संसद सुरक्षा चूक मामला: हाई कोर्ट से दो आरोपियों को जमानत, दिल्ली पुलिस ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार...