टाइगर 3 ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई की
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने चार दिनों में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। 'टाइगर 3' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है। 'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए के साथ ओपेनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपए तीसरे दिन 42.50 करोड़ रुपए कमाये हैं। वहीं अब चौथे दिन का कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। चार दिन मिलाकर टाइगर 3 ने करीब 160 करोड़ की कमाई कर ली है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।
विराट कोहली के 50वें शतक के बाद अनुष्का शर्मा का खास पोस्ट
मुंबई
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 सेमीफाइनल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे शतकों का अर्धशतक पूरा किया। विराट की परफॉर्मेंस के बाद अनुष्का ने उनके लिए खास पोस्ट किया।
अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आप वास्तव में भगवान का एक उपहार हैं। भगवान सर्वश्रेष्ठ लेखक हैं! मैं भगवान की बहुत आभारी हूं कि मुझे आपका प्यार मिला, मैंने आपको दिन-ब-दिन मजबूत होते देखा और आपकी सभी इच्छाएं पूरी हुईं। आप हमेशा अपने और खेल के प्रति ईमानदार रहे हैं।"
इतना ही नहीं, अनुष्का ने इस मैच में 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के लिए भी एक स्टोरी लिखी है। उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' फोटो शेयर करते हुए ताली बजाने वाली इमोजी पोस्ट की। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है।
सनी लियोन के साथ शानदार केमिस्ट्री में दिखे अभिषेक सिंह
मुंबई
अभिनेता बने अभिषेक सिंह मनोरंजन की दुनिया के सबसे होनहार और महत्वाकांक्षी नामों में से एक हैं। दिल्ली क्राइम वेब सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। अभिषेक ने कई हिट म्यूजिक वीडियो जैसे ''याद आती है'' और ''काली काली जुल्फो के'' में लीड रोल प्ले करके लोगों के दिलों को जीता है। अब एक और म्यूजिक वीडियो ''थर्ड पार्टी'' के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी सनी लियोन के साथ बनी हैं।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बोल खुद अभिषेक सिंह ने लिखे हैं और गाने को अपनी आवाज दी हैं और कंपोजिशन भी उन्हीं का हैं। ऐसे में यह वास्तव में अभिषेक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि उन्होंने गाने के लिए गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में अपना योगदान दिया है।
इस गाने के पीछे के विचार के बारे में बात करते हुए अभिषेक सिंह ने कहा, हर बार जब मैं अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता था, वो मुझसे कहते थे कि हम साथ में पार्टी करेंगे, यह हमारी एक्सक्लूसिव पार्टी होगी और कोई भी थर्ड पार्टी (आउटसाइडर) इसमें शामिल नहीं होगी। इस पर बेस्ड थीम पर पहले भी बात नहीं हुई है और मुझे उम्मीद है कि यह आज के युवाओं के साथ मेल खाएगा।'' इस पार्टी ट्रैक के लिए अभिषेक सिंह ने प्रमुख म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के साथ हाथ मिलाया है।
You Might Also Like
पोषण ट्रैकर और DBT योजनाएं बदल रही महिलाओं-बच्चों की ज़िंदगी: PMO
नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को कहा कि पोषण ट्रैकर और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी पहलों ने...
अमरनाथ यात्रा शुरू: सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
जम्मू जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को भगवती नगर आधार शिविर श्री अमरनाथ पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के...
बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ‘सुपर कूल’ सुपरमैन
अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए मेकर्स क्या नहीं करते और ऐसा हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के...
जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : योगी
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता...