भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि चुनाव से पहले अंतिम तिमारी में भाजपा प्रदेश की जनता को छलना चाह रही है। ‘छीन लिए है जिन्होंने छप्पर, क्या भरोसा जन का उन पर ’। इस लाइन को लिखकर सोशल मीडिया पर कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है।
नाथ ने लिखा है कि भाजपा सरकार अपने शासन काल की अंतिम तिमाही में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना लाकर जनता को छलना चाहती है। जिस भाजपा ने बेकारी, बेरोजगारी, महंगाई से न जाने कितने घर उजाड़ दिए हैं, वो किस मुंह से आवास की बात कर रहे हैं। घोषणाओं को लेकर भाजपा उपहास का विषय बन गई है। भाजपा की हर घोषणा जुमलों के महाकाव्य में एक नाया अध्याय बनकर जुड़ जाती है।
भाजपा का देश की आजादी में कोई बलिदान नहीं: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने अमर शहीद आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शंकर शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश के लिए हर वर्ग ने अपना बलिदान दिया। आदिवासियों में तो कई ने आजादी की लड़ाई प्रमुखता के साथ लड़ी और शहीद हुए, लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने यह लड़ाई नहीं लड़ी। उनके पास एक भी ऐसा नाम नहीं है, जिसने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया है।
नाथ ने यह बात आदिवासी कांग्रेस द्वारा भोपाल में आयोजित शंकर शाह और रघुनाथ शंकर शाह के बलिदान दिवस पर कही। नाथ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में कांग्रेस और उसके नेताओं को योगदान रहा है। इसलिए ही जनजातियों के लोगों का विश्वास कांग्रेस के साथ बना हुआ है।
You Might Also Like
उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए, विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में मंत्रि-परिषद के निर्णय के परिपालन में...
कराची समेत पूरा पाकिस्तान कुछ ही मिनटों में तबाह कर सकता है INS Vikrant जानिए ताकत
नई दिल्ली पहलगाम आंतकी हमले के भारतीय नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant को अरब सागर में...
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को...
पर्वतमाला परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में 17 स्थानों पर रोपवे बनाए जाएंगे, अब टेंडर की तैयारी शुरू
भोपाल भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में 17 स्थानों पर रोपवे बनाए जाएंगे। रोपवे परियोजनाओं में...