रोहतास
बिहार में रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक महिला और उसकी पुत्री का शव बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि तिअरा कला गांव के चरनी पहाड़ी के नीचे पांवर सब स्टेशन के समीप से एक महिला और उसकी पुत्री का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान तिअरा कला गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी पार्वती देवी (45) एवं उसकी पुत्री प्रतिमा कुमारी (20) के रूप में की गई है। मृतकों के शरीर पर गोली के निशान मिले है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रामनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
You Might Also Like
बिहार में पासपोर्ट धारकों के लिए बड़ी राहत, इस जिले में ‘पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट’ सेवा शुरू
पटना बिहार में मुंगेर जिले के मुंगेर प्रधान डाकघर में विदेश मंत्रालय ने विदेश यात्रा शुरू करने वाले पासपोर्ट धारकों...
धनबाद में अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में दो गुटों के बीच बवाल
धनबाद झारखंड के धनबाद में अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर ही माहौल हिंसक हो गया। इसके बाद दो...
पटना हाई कोर्ट में 8वीं पास के लिए निकली नौकरी
पटना पटना हाई कोर्ट में 8वीं पास के लिए ग्रुप C, रेगुलर मजदूर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं।...
होली जुलूस के दौरान हुई झड़प में कथित रूप से संलिप्त 22 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरिडीह झारखंड के गिरिडीह जिले में होली जुलूस के दौरान हुई झड़प में कथित रूप से संलिप्त 22 लोगों को...