पर्यटन मंत्री ने आज बताया इस साल लगभग पांच करोड़ पर्यटक बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं

भोपाल
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है जिसका असर अब राज्य में दिखने लगा है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार को बताया कि इस साल लगभग पांच करोड़ पर्यटक बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं।
लोधी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ी है। वित्त वर्ष 2023-2024 में 11 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया, जिनमें पांच करोड़ ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए।"
पर्यटन मंत्री ने महाकाल लोक परियोजना की तारीफ की। उन्होंने कहा, "महाकाल लोक बनाने का निर्णय सही साबित हो रहा है। इसलिए सरकार ने अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में 18 लोक बनाने की योजना है, जिनमें से 14 धार्मिक लोक और चार सांस्कृतिक लोक बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 लोकों पर काम चल रहा है।"
लोधी ने बताया कि ओरछा में रामराजा लोक, मैहर में शारदा लोक, सलकनपुर में देवी लोक और जामसांवली में हनुमान लोक पर सरकार ने काम शुरू किया है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नंबर-1 राज्य बनाने का मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रयास है। पर्यटन विभाग इसी नीति पर काम कर रहा है।
You Might Also Like
अमरनाथ यात्रा शुरू: सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
जम्मू जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को भगवती नगर आधार शिविर श्री अमरनाथ पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के...
जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : योगी
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता...
मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर का कांड, नाबालिग संग किया सेक्स; ऐसे खुला राज
मुंबई देश के शीर्ष पांच स्कूलों में से एक माने जाने वाले मुंबई एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षक को नाबालिग...
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 4 जुलाई को करेगा जनसुनवाई
भोपाल प्रदेश की पिछड़े वर्ग की जातियों को केन्द्र की सूची में शामिल करने के संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग...