देवास
नगर निगम के कचरा वाहनों के चालक एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। दो दिनों से वाहन चालक कचरा संग्रहण वाहनों को नहीं चला रहे हैं, जिसके चलते शहर में संग्रहण व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि नगर निगम ने अपने वाहन चालकों से शनिवार को 25 कचरा संग्रहण वाहनों को वार्डों में भेजकर कचरा संग्रहण करवाया है।
उल्लेखनीय है कि ठेकेदार द्वारा अनुबंधित वाहन चालक पिछले कुछ समय से पुराना वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। कुछ समय पूर्व में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के ठेकेदार द्वारा नियुक्त वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके चलते निगम को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान शहर के कई वार्डों में कचरे के ढेर लग गए थे, जिसके चलते रहवासियों ने निगम की व्यवस्थाओं को जमकर कोसा था।
बाद में निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया था। इसके बाद नई फर्म को वाहन चालक सप्लाय करने का काम दिया गया, लेकिन पुराने वाहन चालकों को उनका पुराना बकाया वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में नाराज चालकों ने एक बार फिर काम बंद हड़ताल कर दी।
25 वाहनों को विभिन्न वार्डों में भेजा
हड़ताल के कारण शुक्रवार और शनिवार को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन शहर के वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए नहीं गए। ऐसे में लोगों के घर से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा नहीं उठाया जा सका। इधर शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने निगम के वाहन चालकों को ही कचरा संग्रहण वाहन लेकर रवाना कर दिया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि शनिवार को 25 वाहनों काे विभिन्न वार्डों में भेजकर कचरा संग्रहण किया गया।
सिसोदिया ने कहा कि वाहन चालकों से चर्चा चल रही है और एक दो दिन में सार्थक हल निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि चालकों का ठेकेदार से पुराने वेतन के संबंध विवाद है, जिसके निराकरण के लिए सभी पक्षों से चर्चा की जा रही है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक
भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में श्रम विभागीय परार्मशदात्री...
बागवानी उत्पादों की वैल्यू चेन विकसित करना समय की माँग : अपर मुख्य सचिव राजन
बागवानी उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए राज्यस्तरीय वेबिनार आयोजित भोपाल प्रदेश में बागवानी उत्पादों की मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन)...