अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भोपाल के शाहजहांबाद में सितम्बर 2024 में हुई 5 साल की बच्ची के अपहरण – दुष्कर्म और हत्या के प्रकरण में, अपराधी को 3 प्रकरणों के आधार पर 3 बार फांसी की सजा मिली है, जो भविष्य में अपराध करने वालों के लिए मिसाल बनेगी। राज्य सरकार किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई और माननीय न्यायालय द्वारा दिए निर्णय के संबंध में विचार व्यक्त कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जघन्य अपराध की व्यापक विवेचना के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। प्रकरण में न केवल अपराधी को पकड़ा गया अपितु तत्परतापूर्वक चालान पेश करवाया गया। इस प्रकरण की सुनवाई भी त्वरित रूप से हुई। माननीय न्यायाधीश ने जो फैसला दिया है उससे यह फैसला मिसाल बना है। यह फांसी की सजा सभी अपराधियों को सबक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने न्यायालय द्वारा कम समय में संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है।
You Might Also Like
ग्वालियर में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज, कांग्रेस की भीतरी लड़ाई सड़कों पर आई
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज...
जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
जबलपुर जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि राज्यशिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन...
सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए, सैकड़ों लोग पहुंचे थाने
बुरहानपुर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रांजिट विजिट पर डुमना आगमन गुरुवार को
जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार 20 मार्च की दोपहर ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री...