उत्तराखंड़ में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 4 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ के कपाट

टिहरी
उत्तराखंड़ में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में गणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध धाम भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रात: विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी। नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में बसंत पंचमी पर राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। टिहरी के नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह बताया कि चार मई को प्रातः: 6:00 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने देश के श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सुखद एवं सफल यात्रा करें। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने बताया कि महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली के आधार पर यह तिथि तय की गई है। धार्मिक पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने बताया कि 22 अप्रैल को राजदरबार में सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया जाएगा।
You Might Also Like
14 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान...
दिल्ली में लाभार्थियों का कार्ड बनाने का काम होगा शुरू, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 लाख तक इलाज फ्री
नई दिल्ली राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18...
भोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव
भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष...
जल्द ही पंजाब की महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने हजार-हजार रुपए मिलने शुरू हो सकते है
पंजाब पंजाब की महिलाओं के खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल जल्द ही पंजाब की महिलाओं को सरकार की...