All Type Of Newsमध्य प्रदेशराज्य

रातापानी से आये शावकों को रास आ रही है राजधानी की हवा

रेस्क्यू के बाद वनविहार के क्वारेंटाइन सेंटर में कर रहे हैं मस्ती

17Views

भोपाल। । रातापानी सेंचुरी से लाये गए बाघ के दोनों शावकों को राजधानी की आवो-हवा रास आ रही है। गुरुवार को रेस्क्यू के बाद इनको राजधानी स्थित वन विहार में लाया गया है। जहां के क्वारेंटाइन सेंटर यह दोनों आपस में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया, बाहर से जब भी किसी बाघ का रेस्क्यू करते हैं तो उन्हें 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाता है। रातापानी सेंचुरी से लाए गए दोनों शावकों को भी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें जंगल में कब छोड़ना है, यह निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे। वन विहार में उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

हो चुकी बाघिन और एक शावक की मौत
बता दें कि बाघिन और एक 6 माह के शावक की 2 मई को मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 5 मई रविवार को दाहोद क्षेत्र के झिरी रेंज में बाघिन का शव बरामद किया गया था। इस बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया था। उसमें से बाघिन और बच्चे की मौत की हो गई। तभी से बाकी दो शावकों को लेकर पिछले एक सप्ताह से वन विभाग का अमला चिंतित था।

8 घंटे की मेहनत के बाद पिजरे में फंसे
8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वे पिंजरे में फंसे थे। बताया जाता है तब यह सहमे थे, लेकिन पिंजरे से बाहर निकलते ही वे मस्ती के मूड़ में दिखाई दिये। बताया जाता है कि वन विहार में यह खा-पी भी रहे हैं। इसके पहले भी दोनों शावक जंगल में साथ में थे।

admin
the authoradmin