मप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ नौ बैठकें होंगी
![](https://ekhulasa.com/wp-content/uploads/2025/02/vidhan_sabhaA_112_1-750x460.jpg)
भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है।
विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।
कब क्या होगा?
1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण, अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव
2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)
6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश
7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश
8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)
11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य
13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश
14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश
15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
You Might Also Like
प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन बंद, स्वास्थ्य और भीड़ के कारण राधे केलि कुंज के रास्ते पर नहीं निकलेंगे
लखनऊ वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रोज तड़के अपने भक्तों को दर्शन देते थे। प्रेमानंद महाराज तड़के 2 बजे राधा...
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा
भोपाल भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा, यह घोषणा...
अधिक सोडियम वाले नमक का उपयोग करना घातक, डब्ल्यूएचओ ने चेताया और विकल्प भी बताया
नई दिल्ली अधिक सोडियम वाले नमक का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)...
बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर अब बुलडोजर चला, वहीं लहरा रहा फिलिस्तीन का झंडा
ढाका बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर अब बुलडोजर चल गया है। एक दिन पहले ही यहां...