पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकवादियों ने किया IED विस्फोट, कई नागरिक घायल

करांची।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक ट्रक पर इम्प्रवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमला किया। इसमें चार नागरिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान में स्थित एक सैन्य बल फ्रंटियर कोर के कर्मियों को निशाना बनाते हुए किया गया था।
हालांकि, किसी भी जवान को चोट नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया गया था। जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा इससे हमला किया गया।
साजिशों को नाकाम करेंगे: तारिक
बलूचिस्तान पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राबिया तारिक ने भी इस हमले की पुष्टि की। वहीं, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शांति के खिलाफ सभी साजिशों को नाकाम करने का काम करेगी।
पिछले तीन दिन में बढ़े हमले
पिछले तीन दिनों में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा किए गए हमलों में तीव्र वृद्धि देखी गई है। कुछ दिन पहले, एक हमलावर ने कराची से बेहान क्षेत्र जा रहे फ्रंटियर कोर के कर्मियों को ले जा रहे बस में बम से हमला किया था, जिसमें छह लोग मारे गए थे। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं, गुरुवार रात बंदूकधारियों ने खरान और कालात क्षेत्रों में एक मंत्री और एक डिप्टी कमिश्नर के घरों पर हमला किया था। इसके अलावा, उसी दिन मस्तुंग में एक चेकपोस्ट पर भी हमलावरों ने हमला किया था और पास में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की मशीनरी और उपकरणों को आग लगा दी थी। पाकिस्तान में 2024 में अब तक सुरक्षा बलों के 685 सदस्यों की मौत हो चुकी है, और कुल 444 आतंकवादी हमले हुए हैं।
You Might Also Like
अमेरिका ने रोकी यूक्रेन की सैन्य मदद, अब नहीं देगा पेट्रियट डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें
ह्यूस्टन ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के अपने भंडार की समीक्षा के बाद यूक्रेन को दी जाने वाली 'सैन्य सहायता' के...
बांग्लादेश की राजनीति में भूचाल: ICT के फैसले में शेख हसीना को 6 माह की जेल
ढाका बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT)...
10,500 फीट नीचे गिरा विमान, डर के मारे यात्रियों ने लिखी वसीयत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
टोक्यो शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रही जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई...
अब्राहम अकॉर्ड से जुड़ने को तैयार बड़ा इस्लामिक देश, इजरायल से 77 साल की दुश्मनी खत्म?
तेल अवीव सीरिया में 14 साल तक चले गृह युद्ध के बाद अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। अमेरिका...