सिंहभूम
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को स्कूल में देरी से पहुंचने पर कथित तौर पर 200 उठक-बैठक कराए जाने के बाद चार छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं के परिवारों ने यह जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि बेहोश होने के बाद चारों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पटमदा प्रखंड के बागुंडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्राएं थीं। छात्राओं का वर्तमान में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्राओं के परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वे स्कूल में पांच मिनट देरी से पहुंची थीं।
लड़कियों को होने लगीं उल्टियां
उठक-बैठक के बाद लड़कियों को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वह इस घटना की जांच करेंगे और यदि दोषी पाए गए तो सजा का आदेश देने वाले शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
You Might Also Like
खगड़िया में गंगा नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनों की डूबकर मौत
खगड़िया बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक नाव पलटने से...
सरकार में खटपट की अफवाहों को चमरा लिंडा ने किया खारिज, कहा– सभी छात्रों को साइकिल देना है लक्ष्य
रांची झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने गिरिडीह के राजकीय मध्य विद्यालय का दौरा किया। चमरा लिंडा ने स्कूल...
देवघर बस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के इलाज का दिया भरोसा
रांची, झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत...
जनता दरबार में सिर्फ सुनवाई नहीं, कार्रवाई भी सुनिश्चित: दीपिका पांडे सिंह
रांची झारखंड में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय रांची में आज जनता दरबार...