भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में तंजानिया के अतिथियों के साथ स्मार्ट पार्क (वाटर विजन पार्क) में पीपल, बरगद, खिरनी, गुलमोहर, नीम और जामुन के पौधे लगाए सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि प्राचीन समय से भारत और तंजानिया के मधुर संबंध हैं। अटल जी ने इन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया। उन्होंने तंजानिया के विद्यार्थियों, किसानों आदि को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों को मध्यप्रदेश और भोपाल के प्राकृतिक सुंदरता पसंद आई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तंजानिया की सीसीएम पार्टी के पदाधिकारियों का एक उच्चतरीय प्रतिनिधि-मंडल आज मध्यप्रदेश आया है। अब्दुल रहमान किनाना सीसीएम पार्टी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संसदीय समिति के सदस्य अबदुल्ला म्वीनी मसाफिरी विल्बर्ट, थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा भी आएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन संबंधों को गहराई मिल रही है। मध्यप्रदेश में हो रहे विशेषकर महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, कृषि सहित प्रदेश के विकास के बारे में उन्हें बताया गया। मुझे खुशी है कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहुत प्रभावित हुए है।
प्रतिनिधि-मंडल के प्रमुख अब्दुल रहमान किनाना ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में किसान वर्ग, बहन और बेटियों को सहायता देने की योजनाओं से प्रभावित हैं। विशेष रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना काफी उपयोगी योजना है। मध्यप्रदेश आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह स्वच्छता की दृष्टि से भी अच्छा प्रदेश है। इन्दौर विश्व के स्वच्छतम शहरों में एक है।तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने उद्यान में पौधे लगाए और मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रमदान भी किया।
You Might Also Like
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय क्षेत्रों में उद्यानों और नगर वनों के विकास को प्रोत्साहित किया जाए सभी आवासीय परियोजनाओं में पौध-रोपण को दें...
उम्रदराज गाड़ियों पर बैन हट सकता है! मंत्री सिरसा ने बताए नियम के कई दोष
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए 'एंड ऑफ लाइफ व्हीकल' (ELV) नियमों के तहत की जा...