बिहार में वार्ड सदस्य के बेटे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; मां ने जताई साजिश की आशंका

चंपारण
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतका की मां का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान उदय कुमार (24) के रूप में की गई है, जो वार्ड चार के सदस्य जग्गू भगत के पुत्र थे। उदय का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला है। उदय की मां ने प्रेम प्रसंग में अपने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
दो साथियों के साथ घर से निकला था युवक
उदय के पिता जग्गू महतो ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपने दो साथी छोटन कुमार और कमलेश कुमार के साथ बाइक से घर से निकला था। कल रात दस बजे जब उन्होंने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार कमलेश के घर पर है। रविवार की सुबह उन्हें घर के समीप बगीचे में उनके पुत्र का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
You Might Also Like
कानून व्यवस्था पर चुप क्यों? एनडीए छोड़िए अगर चिंता है!
पटना जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि चिराग पासवान को बिहार में बढ़ते अपराध और...
15 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के बीच होगा सम्यक संग्रहालय सह स्तूप का लोकार्पण : नीतीश
वैशाली, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सौगातों की बरसात शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह...
पुलिस से बचने नदी में कूदा युवक, मौत के बाद इलाके में तनाव
रामगढ़ झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए...
वैशाली को मिली नई पहचान: 29 जुलाई को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का होगा लोकार्पण
पटना बिहार की ऐतिहासिक धरती वैशाली अब वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने जा रही है। मुख्यमंत्री...