सर्वे : सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए एक गुड न्यूज, प्रदेश में मामा का जलवा रहेगा बरकरार !

भोपाल
मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले महीने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसी के साथ सूबे में सियासी चहलकदमियां बढ़ गईं। अब एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिससे कांग्रेस की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं सर्वे में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए एक गुड न्यूज भी है।
भाजपा की बन रही फिर से सरकार?
एमपी चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे में 7,883 लोगों का ओपिनियन लिया गया है। सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में भाजपा को 120 सीटों पर जीत मिल सकती है। यानी अगर सर्वे के आंकड़े सही होते हैं तो जीत का जादुई आंकड़ा (116) पार कर भाजपा एमपी में फिर से सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 104 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि भाजपा के खाते में कम से कम 116 सीटें और अधिकतम 124 सीटें जा सकती हैं।
मामा का जलवा बरकरार
सर्वे में एमपी के लोगों से सबसे लोकप्रिय सीएम के बारे में पूछा गया। कुल 40 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अपना फेवरेट नेता बताया। वहीं 35 फीसदी लोगों का वोट एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गया। यानी सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मामा का जलवा बरकरार है। सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने सीएम शिवराज के काम को अच्छा बताया है। वहीं 24 फीसदी लोगों ने उनके काम को सामान्य बताया है और 29 फीसदी लोगों ने मामा के काम को खराब बताया है।
You Might Also Like
सीएम हाउस में लगी वैदिक घड़ी, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे ऐप का लोकार्पण
भोपाल एमपी के सीएम हाउस में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार यानि 1 सितंबर...
स्वदेशी ही समृद्धि का आधार है : राज्यमंत्री गौर
स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)...
प्रदेश के 20 लाख किसानों को देंगे सोलर पावर पंप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नये महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन भी किया महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से जाना जाएगा महाविद्यालय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
ऋषि परंपरा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रीवा में कश्यप जयंती समारोह में हुए शामिल भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ऋषि परंपरा हमारे...