देश में गर्मी ने दस्तक दे दी, दिन के समय अब तापमान बढ़ने लगा, और चढ़ेगा पारा
नई दिल्ली
देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। देश के ज्यादातर राज्यों में दिन के समय अब तापमान बढ़ने लगा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत में 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली-NCR में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल में फिर बदला मौसम
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 31 मार्च के दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
You Might Also Like
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसाद खाने से 250 लाेग बीमार, मेले में बांटी गई खीर खाने से बिगड़ी तबीयत
मुंबई महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसाद खाने से 250 लाेग बीमार पड़ गए. मेले में बंटी खीर खाने के बाद...
भारत को साल के अंत तक मिलेगा S-400 डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वॉड्रन, सिलिगुड़ी में होगा तैनात
नई दिल्ली भारत इस साल के अंत तक रूसी निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के चौथे स्क्वॉड्रन को प्राप्त करने...
प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई: शाह
अगरतला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि त्रिपुरा अब देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह...
दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने पीएम मोदी से अजमेर को राष्ट्रीय जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की
अजमेर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अजमेर को राष्ट्रीय जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग...