हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा, 2026 तक बनाएंगे हरित प्रदेश

शिमला
कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा है। सरकार ने 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने का संकल्प लिया है।राजधानी शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को पाने के लिए कई नियमों में परिवर्तन किए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 18 महीने पहले जब हमारी सरकार बनी और मैने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो कई विभागों में हमने आमूलचूल परिवर्तन करने का काम किया। वन विभाग भी हमारे विभागों में से एक है। हमें खुशी है कि जो हमने एक साल पहले परिवर्तन किए थे, उसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया और आज 75वें वन महोत्सव के अवसर पर पूरे राज्य में लागू करने जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया ये परिवर्तन इस प्रकार थे कि अगर रेंज में कोई सूखा पेड़ गिर जाता था, तो कानून पेंच दांव में हम उसको उठा नहीं सकते थे। भारी बरसात और आपदा के समय पेड़ सड़कों पर गिर जाते थे, उसको हटाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती था। गांव के जंगलों में हजारों पेड़ गिर जाते थे। अब इस क्षेत्र में पेड़ों को उठाने का अधिकार बीएफओ को दे दिया गया है।
सूखे पेड़ को भी हटाने का अधिकार हमने बीएफओ, रेंज ऑफिसर, डिप्टी रेंज ऑफिसर और गार्ड तक को दे दिया है। 40 साल में पहली बार हमने इस व्यवस्था में परिवर्तन किया है। महिला मंडल के बीट को हम जंगल में फलदार पौधे लगाने का मौका देना चाहते हैं और पेड़ों की सुरक्षा करने के लिए भी उनको पैसे मिलेंगे, ऐसी नीति बनाने के विषय में हम सोच रहे हैं।
सुक्खू ने आगे बताया कि अभी तक फलदार पौधे लगाने की सीमा 30 प्रतिशत होती थी, लेकिन अब इसको बढ़ा कर हमने 60 प्रतिशत कर दी है। वहीं जिले के हिसाब से फलदार पेड़ों को लगाने की योजना है। कुल्लू में बादल फटने के सवाल पर सुक्खू ने कहा कि शुक्र की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कई लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, सरकार इसका जायजा ले रही है।
You Might Also Like
डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से यूएस डॉलर में लगातार गिरावट
वाशिंगटन दुनिया की सबसे शक्तिशाली करेंसी यूएस डॉलर जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से...
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पंडित जी वैष्णो ढाबा के संचालक सनव्वर , बेटा आदिल, जुबैर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित ‘पंडित जी शुद्ध वैष्णो भोजनालय’ (ढाबा) पर धार्मिक पहचान के नाम पर कथित अपमानजनक व्यवहार...
PM मोदी घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर...
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली वित्त...