वास्तु के हिसाब से लोग कई उपाय करके घर में खुशियां लाते है। इन उपायों को करके लोग घर में आ रही परेशानियां भी दूर करते है। वैसे ही वास्तुशास्त्र में आइने का भी एक अलग महत्व है। वास्तुशास्त्र में आइने को लेकर कुछ ऐसे टिप्स बताए गए है जिसके प्रयोग से वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते है ये उपाय:
1. वास्तुशास्त्र के अनुसार आइने को उन्नति और लाभ के लिए घर के उत्तर और पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान नहीं होता और धन में वृद्धि होती है।
2. वास्तु के हिसाब से कहा जाता है कि दर्पण जितना हल्का और बड़ा होता है उतना ही फायदेमंद होता है।
3. वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर के दरवाजे के सामने गोल आइना लगाते है तो इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इससे घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
4. बैडरूम में दरवाजे के सामने दर्पण लगना जहां लाभप्रद होता है वहीं मुख्य द्वार के सामने दर्पण लगाने की भूल न करें इससे हानि होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
You Might Also Like
वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसों के साथ भूलकर भी न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि धन और समृद्धि को बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का...
श्रीकृष्ण और पूतना से जुड़ी है होली की पौराणिक कथा
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन माह पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। होली की पौराणिक कथा...
14 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान...
होली पर घर की गलत ऊर्जा को कैसे दूर करते हैं
होली रंगों का त्योहार होने के साथ ही सौभाग्य लाने और नकारात्मकता को दूर करने का अवसर भी है. होली...