भोपाल
भाजपा की महिला मोर्चा महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करेंगी। इसके लिए मोर्चे की हर महिला सदस्या को हर महिला मतदाता से संपर्क करना होगा। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर थी। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की महिलाओं के साथ ही जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और सोशल मीडिया प्रभारियों को बुलाया गया था। इसमें तय किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं से संपर्क किया जाए। नई वोटर्स से भी संपर्क किया जाए, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के काम काज की जानकारी दी जाए। वहीं खेती के कम से जुड़ी महिलाओं से भी संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि महिलाओं के साथ छोटी-छोटी बैठकें भी की जाएं। भजन मंडली की महिलाओं और स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से भी संपर्क हो। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, कविता पटीदार, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित अन्य महिला नेता विशेष रूप से शमिल रहीं।
You Might Also Like
अक्टूबर में वलयाकार सूर्यग्रहण होगा अंतरिक्ष में रोमांचक नजारा
वॉशिंगटन साल के अगले सूर्यग्रहण में एक महीने से भी कम समय है, जो अक्टूबर की शुरुआत में होने जा...
राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के स्कूल में पोषाहार में मेंढक प्रकरण की जांच पूरी, परिवहन के दौरान गिरने की जताई आशंका
चित्तौड़गढ़. पोषाहार में मेंढक प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर ने यह मामला सामने आने के बाद...
राजस्थान के एक टोल कलेक्शन से 8349 करोड़ की वसूली, हाईवे के निर्माण में 1896 करोड़ की लागत आई थी
जयपुर सोशल मीडिया पर इन दिनों सड़क और टोल वसूली के मुद्दे पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. इस...
आरजी कर अस्पताल में नया मामला, 3 घंटे तक बहा खून, इलाज नहीं मिलने से मौत
कोलकाता ट्रेनी-डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद चर्चा में आए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक...