सभी के जीवन में रेडियो से जुड़ी कोई न कोई घटना अमिट स्मृति के रूप में विद्यमान है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतीत में रेडियो का बहुत महत्व था, वर्तमान में भी इसकी महत्ता निरंतर बनी हुई है। भारत में ऑल इंडिया रेडियो और आकाशवाणी ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है। गौरवान्वित होने का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात द्वारा रेडियो का महत्व पुन: स्थापित किया है। रेडियो शिक्षा, मनोरंजन और सभी प्रकार की जानकारी देने के लिए आज भी जनसामान्य में अत्यंत लोकप्रिय संसाधन है। हम सभी के जीवन में रेडियो से जुड़ी कोई न कोई घटना अमिट स्मृति के रूप में विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में यह बात कही और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना 8 जून 1936 को हुई। इससे पहले 1927 में मुम्बई और कलकत्ता में रेडियो क्लब ने प्रसारण किया था। संपूर्ण भारत की लगभग 99.19 प्रतिशत जनसंख्या आकाशवाणी की पहुंच में है, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। मध्यप्रदेश में वर्तमान में आकाशवाणी के 19 केन्द्र संचालित हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व रेडियो दिवस पर एफ.एम. रेडियो को बधाई देते हुए कहा कि निजीकरण और नई सूचना तकनीक का लाभ लेते हुए एफ.एम. रेडियो ने भी अपनी पहचान बनाई है। मध्यप्रदेश को गढ़ने और आगे बढ़ाने में रेडियो निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 50...
राजधानी दिल्ली में यौन सुख की चाह में युवती ने योनी में मॉइस्चराइजर की पूरी बोतल डाल ली, फिर आई आफत ……
नई दिल्ली यौन जिज्ञासा के कारण 27 साल की युवती ने बोतल को निजी अंग में डाला था, जो प्राइवेट...
तीर्थयात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार की तारीफ की, अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना
जम्मू 36 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से घाटी...
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 111Km कांवड़ मार्ग, यूपी रोजगार मिशन और JPNIC एलडीए को सौंपा
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों...